फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक साल से गायब किशोरी का अब तक नहीं लगा सुराग

एक साल से गायब किशोरी का अब तक नहीं लगा सुराग

Thu, 07 Feb 2019 05:46 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
एक साल से गायब किशोरी का अब तक नहीं लगा सुराग
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव आदपुर से एक साल पहले अपहृत किशोरी के मामले में पुलिस ने भाई से शपथ पत्र लेकर अपहरण का मुकदमा गुमशुदगी में तरमीम कर जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे किशोरी के परिजन परेशान हैं। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनसे ही पूछताछ कर परेशान कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी एक साल पहले लापता हो गई थी। उसके भाई ने 27 दिन बाद उसके अपहरण की रिपोर्ट गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ लिखाई थी। चूंकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही थी, जिसके चलते किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस उसके भाई और रिश्तेदारों से ही पूछताछ करने लगी। बताते हैं कि दबाव में भाई ने पिछले माह पुलिस को एक शपथ पत्र दिया, जिसमें बहन को मानसिक रोग से पीड़ित बताकर मामले को झूठा बताया। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला गुमशुदगी में तरमीम कर जांच उलझा दी। एक साल बीत जाने के बाद भी किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। भाई का कहना है कि पुलिस जानकर उसे परेशान कर रही, जिस पर उसने शपथपत्र दिया है। उसकी बहन का अपहरण ही हुआ है। सीओ बिसौली सर्वेंद्र कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। संबंधित थाने से जांच रिपोर्ट मंगाकर निष्पक्ष जांच कराएंगे । इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed