{"_id":"5aecb6a94f1c1b9c098b83b7","slug":"111525462697-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, तीन घंटे हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, तीन घंटे हाईवे किया जाम
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--34, 35
करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, तीन घंटे हाईवे किया जाम
पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय हुआ हादसा, उपकेंद्र से भागे अधिकारी
जेई पर जानबूझकर शट डाउन लेने का आरोप, परिजनों ने दी तहरीर अमर उजाला ब्यूरो
इस्लामनगर (बदायूं)।
फिरोजपुर गवरा गांव में शुक्रवार को लाइन जोड़ते समय एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जेई पर जानबूझकर शट डाउन लेने का आरोप लगाकर बिजनौर-बदायूं हाईवे करीब तीन घंटे जाम रखा। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और अधिकारी पहुंच गए। करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी गई, जिस पर जाम खुला और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
करीब 34 वर्षीय संजू थाना क्षेत्र के ग्राम किसैरा निवासी था। वह इस्लामनगर कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदा लाइनमैन काम करता था। उसके पिता जगदीश भी यहीं संविदा पर लाइनमैन हैं। पत्नी नीरू का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर जेई प्रमोद राणा पहुंचे और उसे अपने साथ फिरोजपुर गवरा ले गए। वहां जेई ने शट डाउन लेने के बाद टूटी लाइन जोड़ने के लिए संजू को पोल पर चढ़ा दिया। आरोप है कि तार जुड़ने से पहले शटडाउन वापस ले लिया गया। लाइन में बिजली प्रवाहित होने पर करंट लगने से संजू पोल से नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद जेई मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर परिवार और गांव वाले मौके पर पहुंचे और संजू का शव उठाकर बिजली उपकेंद्र ले गए। इधर, ग्रामीणों की भीड़ आते देख उपकेंद्र पर मौजूद जेई और एसडीओ चुपचाप खिसक गए। उपकेंद्र से सप्लाई बंद करा दी गई। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। लोग अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। मगर कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने बिजनौर-बदायूं हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही इस्लामनगर, बिल्सी और उघैती थाना पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंचे बिल्सी एसडीएम लालबहादुर, सीओ इरफान नासिर खान और एक्सईएन एसपी सागर ने लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश की। परिवार वाले जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। एक्सईएन ने संजू की पत्नी नीरु को बतौर मुआवजा एक लाख रुपये नकद और पांच लाख का चेक दिया। साथ ही जेई के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हो गए। तब कहीं पांच बजे जाकर जाम खुला। संजू की पत्नी की ओर से जेई के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
माता-पिता का इकलौता बेटा था संजू
इस्लामनगर। संजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें एक बहन की करीब 15 दिन पहले शादी हुई थी। संजू के दो बेटे और एक बेटी है। संजू की मौत के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा है। पिता जगदीश बुजुर्ग हो चुके हैं। इस घटना से संजू की पत्नी नीरू का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजली विभाग नहीं दे रहा सुरक्षा किट
इस्लामनगर। यूपी पॉवर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि बिजली विभाग संविदा कर्मचारियों को कोई सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं करा रहा है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। इससे पहले दो अन्य हादसे हो चुके हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना से संविदा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।