{"_id":"58d2c57f4f1c1b8a591a2536","slug":"11-tractor-trolley-seals-doing-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर रही 11 ट्रैक्टर-ट्राली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन कर रही 11 ट्रैक्टर-ट्राली सीज
अमर उजाला ब्यूरो उघैती।
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उघैती पुलिस ने खंडुआ के जंगल में की छापामारी, चालक भी हिरासत में लिए
सत्ता परिवर्तन का असर के सबब जिले में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को तड़के उघैती थाना पुलिस ने खंडुआ जंगल के पास छापामार कार्रवाई करके 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। इनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया गया है। ये मौके पर खनन कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से भगदड़ मच गई। गई चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग जाने में कामयाब भी हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने थाने लाकर सीज कर दिया है। इस मामले में मुकदमा भी कायम किया जा रहा है।
उघैती थाना क्षेत्र के खंडुआ के जंगल के समीप उघैती थानाध्यक्ष नरेश कश्यप और एसआई हिमांशू शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापामार कार्रवाई की। 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर पकड़कर मय चालक पुलिस थाने ले आई। इसमें ट्रैक्टर चालक खालिद पुत्र जानमुहम्मद निवासी मई थाना चन्दौसी संभल, महेश पुत्र हरीचरन निवासी खंडुआ थाना उघैती, अहसान पुत्र नत्थू निवासी मईकला, नजर मुहम्मद पुत्र मुहम्मद जान निवासी मईकला, जाफर मुहम्मद पुत्र वावूदी निवासी मईकला, राजेश पुत्र गेंदनलाल निवासी खैरी थाना बिल्सी, रिंकू पुत्र हरी सिंह निवासी खंडुआ, हरी सिंह पुत्र अन्तराम निवासी मसूदपुर खंडुआ, संजीव पुत्र सौदान निवासी कूंवरी मजरा सराय सांवल, दलवीर पुत्र विजयपाल निवासी गुरीठा थाना उघैती और अरविंद पुत्र ऋषिपाल निवासी कूवरी के ट्रैक्टरों के कागज न मिलने पर पुलिस ने ट्रेक्टरों को सीज कर दिया। इसकी सूचना पुलिस ने खनन अधिकारी को भी भेज दी है। थानाध्यक्ष नरेश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन को पूरी तरह से रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस सजग है
बड़े पैमाने पर चल रहा है खनन
बदायूं। जिले में अवैध खनन का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। पुलिस तो अब जाकर इसके प्रति सक्रिय दिखी है। खनन माफिया को अब तक संरक्षण हासिल था। इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं की जा रही थी। सत्ता परिवर्तन की वजह से उघैती थाना पुलिस हरकत में आई और यह कार्रवाई संभव हो सकी। माना जा रहा है कि अब जिले में अवैध खनन पर रोकथाम के लिए पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी।