फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धीरज के मां-बाप का ब्लड सैंपल लिया, लखनऊ में होगा डीएनए टेस्ट

धीरज के मां-बाप का ब्लड सैंपल लिया, लखनऊ में होगा डीएनए टेस्ट

Thu, 14 Mar 2019 05:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
धीरज के मां-बाप का ब्लड सैंपल लिया, लखनऊ में होगा डीएनए टेस्ट
उझानी (बदायूं)। कछला रेलवे स्टेशन के पास नदी में चार दिन पहले बरामद नर कंकाल को धीरज यादव का होने का दावा कर रहे माता-पिता ने गुरुवार को पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर अपना ब्लड सैंपल दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस नरकंकाल को भी अपने कब्जे में ले चुकी है। डीएनए टेस्ट लखनऊ की प्रयोगशाला में होगा।
विज्ञापन

टेस्ट से जुड़ी औपचारिकता पूरी कराने के लिए कछला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा गुरुवार सुबह सांवती नगला पहुंचे। चौकी इंचार्ज ही बेटे करन सिंह के साथ उसके पिता दीपसिंह और मां रामस्नेही को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में धीरज के माता-पिता का ब्लड सैंपल लिया गया। दीपसिंह का बेटा धीरज यादव (25) करीब छह महीना से लापता है। चार दिन पहले नदी में जब नरकंकाल मिला तो घरवालों ने उसे धीरज का बताते हुए कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण के केस को हालांकि अभी हत्या में तरमीम नहीं किया है लेकिन नरकंकाल का पोस्टमार्टम कराने के बाद डीएनए टेस्ट कराने के लिए उसे कब्जे ले लिया था। कंकाल धीरज का ही है, इसे पुष्ट करने के लिए माता-पिता या किसी अन्य परिजन का ब्लड सैंपल आवश्यक था। एसएसआई रामऔतार सिंह ने बताया कि डीएनए टेस्ट लखनऊ में होगा। कंकाल और ब्लड का सैंपल लखनऊ की प्रयोगशाला में पहुंचाने के लिए पुलिस कर्मी सुबह रवाना कर दिया जाएगा। बता दें कि धीरज के अपहरण में करन सिंह की सूचना पर पुलिस नवंबर में ही दहेमू गांव की तीन लड़कियों को नामजद कर चुकी है। तीनों लड़कियां देहाती वीडियो बनाने में धीरज की साथी कलाकार रही हैं।
विज्ञापन


एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूछताछ शुरू
धीरज यादव के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात में एक और आरोपी को दबोच लिया। पहले से ही पुलिस की हिरासत में मौजूद दूसरे युवक से उसका सामना भी कराया गया लेकिन दोनों में से पुलिस को अब तक कोई ठोस सुबूत नहीं मिल पाया है। पुलिस ने तीनों लड़कियों की भी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल वह घर से बाहर बताई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed