फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फिरोजपुर गांव में पुलिस वाहन पर पथराव

फिरोजपुर गांव में पुलिस वाहन पर पथराव

Thu, 11 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर गांव में पुलिस वाहन पर पथराव
फोटो-34
विज्ञापन

भाइयों के विवाद में पड़ना
पुलिस के लिए महंगा पड़ा
फिरोजपुर गांव में एक भाई ने पुलिस वाहन पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली (बदायूं)। फिरोजपुर गांव में दो भाइयों के विवाद में पड़ना पुलिस को महंगा पड़ गया। एक भाई को पुलिस ने पकड़ लिया था, उसे कोतवाली लाते, उससे पहले वह पुलिस से छूटकर भाग गया और उसने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर का है। गांव में गुरुवार शाम करीब तीन बजे सगे भाई महावीर और पन्नालाल के बीच विवाद हो गया। दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। उसी समय किसी ने यूपी 100 पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिस पर यूपी 100 पुलिस में तैनात सिपाही अमित कुमार और होमगार्ड कृष्णवीर अपनी पीआरवी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों भाइयों को अलग किया और एक भाई महावीर को पकड़ लिया। इससे महावीर आक्रोश में आ गया और सिपाही की पकड़ से छूटकर भाग गया। कुछ दूर जाकर उसने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू दिए। इससे पीआरवी गाड़ी का सामने का शीशा टूट गया। पथराव देखकर सिपाही अमित कुमार ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। इससे कोतवाली पुलिस भी कुछ देर बाद गांव पहुंच गई परंतु तब तक हमलावर महावीर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह घेराबंदी करके उसे कड़ी मशक्कत के बाद दबोेच लिया। फिर उसे कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने दूसरे घायल भाई पन्नालाल का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी भाई महावीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed