फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime, rail

कछला में रेलवे का तार चोरी, डेढ़ घंटे लेट हुई बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस

Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime, rail
बदायूं। बरेली-कासगंज रूट पर सक्रिय चोरों ने करीब सौ मीटर तार चोरी कर लिया और करीब सात सौ मीटर लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इससे बांद्रा (मुंबई) से रामनगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट हो गई। लाइन की मरम्मत नहीं हुई, तब तक ट्रेन कासगंज क्षेत्र के मानपुर नगरिया के समीप खड़ी रही। सूचना मिलते ही विद्युतीकरण करने वाली कंपनी के अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और पोल पर लटक रहे तार पटरी से अलग कराए गए, तब कहीं ट्रेन बदायूं रेलवे स्टेशन को रवाना हो सकी।
विज्ञापन

इस समय बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। बरेली से उझानी क्षेत्र तक विद्युतीकरण हो चुका है। इससे आगे लाइन जोड़ी जा रही है। केपीटीएल (कल्पतरू पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड) के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोरों ने बितरोई-मानपुर नगरिया के बीच 50 मीटर कांटेक्ट वायर और 50 मीटर कैटनरी वायर चोरी कर लिया। इसके लिए अलावा करीब सात सौ मीटर तार क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों को इसके बारे में तब पता चला जब शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन मानपुर नगरिया के पास आकर खड़ी हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी कि बितरोई से मानपुर नगरिया के बीच कुछ तार पटरी पर पड़े हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही केपीटीएल कंपनी के अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने छानबीन के साथ-साथ लाइन जुड़वाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब साढ़े पांच बजे तक लाइन मरम्मत का कार्य चलता रहा। तब तक ट्रेन में सवार यात्री हलकान हो गए। उन्हें अपने गंतव्य पर जाने के लिए करीब डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा। लाइन मरम्मत होने के बाद मानपुर नगरिया से ट्रेन को रवाना किया गया, जो सुबह करीब छह बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह, टेक्नीशियन प्रथम राजेंद्र कुमार, मैनेजर केएम विश्वकर्मा और यातायात निरीक्षक संजीव अग्रवाल, आरपीएफ के एसआई मनोज सिंह ने इज्जतनगर डिवीजन को सूचना दे दी है। वहीं तार चोरी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को आरपीएफ को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले भी चोरी हो चुके हैं तार
-करीब एक माह पहले शेखूपुर और बदायूं के बीच चोरों ने लाइन चोरी कर ली थी। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों ने तहरीर भी दी थी, लेकिन उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई। प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह ने बताया आरपीएफ ने उन्हें तहरीर की रिसीविंग तो दे दी थी, फिर भी कार्रवाई नहीं की। इस मामले के संबंध में भी तहरीर दे दी गई है।
मैं तो इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ हूं। हां, सूचना जरूर मिली थी कि तार चोरी हुआ है। दरअसल, तार चोरी नहीं हुआ है। तार टेक्निकल कारणों से कट गए थे, जिससे तार पटरी पर आ गए थे। जब गैंगमैन पेट्रोलिंग कर रहा था, तब तार के टूटने के बारे में पता चला। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

सुभाष चंद्र यादव, इंस्पेक्टर आरपीएफ
मानपुर नगरिया और बितरोई के बीच तार चोरी होने की सूचना है। कंपनी के अधिकारी मौके पर गए थे। इससे बांद्रा से रामनगर जाने वाली ट्रेन भी लेट हो गई थी। वैसे ये ट्रेन सुबह साढ़े चार बजे तक आ जाती है। शुक्रवार सुबह छह बजे स्टेशन पर पहुंची।
पीसी प्रवीन, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed