फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अजंता होटल और हुक्का बार पर गिरेगी गाज

Wed, 21 Sep 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

शहर में अजंता होटल और हुक्का बार का मामला काफी चर्चित हो गया है।उन्हें जेल भेजने के दूसरे दिन ही हुक्का बार की सच्चाई उजागर हुई।अवैध पाए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से दोनों बिल्डिंग मालिकों को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
crime

विस्तार

बदायूं। शहर में अजंता होटल और हुक्का बार का मामला काफी चर्चित हो गया है। दोनों मामलों में पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। अब प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी दोनों बिल्डिंग मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। दरअसल, अजंता होटल शत्रु संपत्ति पर बना है तो वहीं हुक्का बार का कुछ हिस्सा अवैध है। दोनों बिल्डिंग के मालिकों को 23 सितंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रोडवेज के सामने अजंता होटल में छापा मारा था। उस दिन होटल से पांच जोड़े पकड़े गए थे और वहां से काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। इस संबंध में होटल मालिक सुभाष दुआ और मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई। उसकी विवेचना सीओ उझानी शक्ति सिंह कर रहे थे। इसके बाद 11 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने नई सराय के हुक्का बार में छापा मारा। यहां से उसका संचालक समेत छह युवक पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सभी युवक शहर व आसपास इलाके में लूटपाट करते थे। उन्हें जेल भेजने के दूसरे दिन ही हुक्का बार की सच्चाई उजागर हुई। उसमें न सिर्फ नशीले पदार्थों का धंधा होता था बल्कि लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। फिर दूसरा संचालक अरबाज पकड़ा गया। उसी की मां के नाम पर हुक्का बार की बिल्डिंग है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से दोनों बिल्डिंग की जांच कराई गई। अवैध पाए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से दोनों बिल्डिंग मालिकों को नोटिस दिया गया है। उन्हें अपना जवाब दाखिल करने के लिए 23 सितंबर तक का समय दिया गया है। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किए किशोरी के बयान
हुक्का बार में छापे के बाद वायरल हुए वीडियो में जो लड़की मौजूद थी, उसके पिता ने सोमवार को हुक्का बार के संचालक अरबाज और फैज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। इसके अलावा पुलिस ने उसके परिवार वालों से जानकारी जुटाई। उन्हें पूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

-
अजंता होटल और हुक्का बार जगह मालिक को नोटिस भेजे गए हैं। उन्हें 23 सितंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है। अगली कार्रवाई जवाब आने के बाद ही तय की जाएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed