{"_id":"632a14f9b9bd6d50720cac59","slug":"crime-badaun-news-bly498233160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में पकड़ा गया फर्जी वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:01 AM IST
सार
उसे पकड़कर जब सवाल किए गए तो वह किसी का जवाब नहीं दे पाया।बार सचिव संदीप मिश्रा ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।पूछताछ में उसने अपना नाम उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी श्रीकृष्ण बताया।
विज्ञापन
कचहरी में पकड़ा गया नकली वकील। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कचहरी में एक फर्जी वकील पकड़ा गया। उसे पकड़कर जब सवाल किए गए तो वह किसी का जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसकी पिटाई कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया। बार सचिव संदीप मिश्रा ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामला मंगलवार दोपहर का है। उस वक्त एक व्यक्ति अपनी बाइक लेकर कचहरी पहुंचा। जिस पर पुलिस, एडीजीसी क्राइम और न्याय विभाग लिखा था। बार एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा वहां से गुजरे तो उनकी नजर बाइक पर लिखे एडीजीसी क्राइम पर पड़ी। उन्होंने बाइक सवार से पूछ लिया कि क्या वह वकील है, तो उसने हां कर दी। यह देखकर कई वकील आ गए। वे उसे पकड़कर बार परिसर में ले गए।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी श्रीकृष्ण बताया। जब उससे बाइक पर एडीजीसी क्राइम और न्याय विभाग लिखने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसका फुफेरा भाई एडीजीसी है। वह खुद अपने आपको वकील बता रहा था लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर पर अन्य जानकारी नहीं दे पाया। इसपर वकीलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने के हवाले कर दिया। बार के अध्यक्ष और सचिव संदीप मिश्रा ने धोखाधड़ी करने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।