{"_id":"62e1980615119b6bcb1c6880","slug":"crime-badaun-news-bly492709717","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: छेड़छाड़ के आरोपी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, सरेंडर कराना चाहते थे पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: छेड़छाड़ के आरोपी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, सरेंडर कराना चाहते थे पिता
Fri, 29 Jul 2022 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:17 AM IST
सार
कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी फैसल को तलाश कर रही थी। उसके नहीं पकड़े जाने पर परिवार वालों पर पुलिस ने दबाव बनाया। इससे पिता उसे कोर्ट में पेश करना चाहते थे। बुधवार सुबह उसे कोर्ट में सरेंडर कराया जाना था लेकिन उसने भाई की बंद पड़ी दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव गालिमपट्टी मीरा सराय में बुधवार सुबह छेड़छाड़ के आरोपी फैसल ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ दिन पहले उसके खिलाफ एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी, तब से आरोपी पुलिस से बचता फिर रहा था। बुधवार को उसके पिता उसे सरेंडर कराना चाहते थे लेकिन इससे पहले उसने जान दे दी।
विज्ञापन
आरोपी फैसल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर का रहने वाला था। कुछ दिन पहले एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि फैसल पिछले छह माह से उसका पीछा कर रहा है उसके साथ छेड़छाड़ करता है। युवती के पिता की मौत हो चुकी थी। वह एक दुकान पर काम करती थी। आरोप था कि युवक वहां भी पहुंच जाता था और आपत्तिजनक हरकतें करता था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी फैसल को तलाश कर रही थी। उसके नहीं पकड़े जाने पर परिवार वालों पर पुलिस ने दबाव बनाया। इससे पिता उसे कोर्ट में पेश करना चाहते थे। उन्होंने आरोपी को बाहर से बुला लिया। फिर उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़े भाई के घर में छिपा दिया। बुधवार सुबह उसे कोर्ट में सरेंडर कराया जाना था लेकिन उसने भाई की बंद पड़ी दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। पिता उसे कोर्ट में सरेंडर कराने के लिए मीरा सराय पहुंचे तो उसकी लाश लटकी देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन