फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गद्दी चौक पर शराबियों में पथराव, एक घायल

Fri, 29 Jul 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात गद्दी चौक पर कुछ शराबियों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे चौराहे पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मॉडल शॉप से शराब खरीदी और वहीं चौराहे पर बैठकर पी रहे थे। एक बाइक सवार के टोकने पर उन्होंने गालीगलौज के बाद पथराव कर दिया। मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह मामला मंगलवार रात करीब 11 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त मॉडल शॉप से शटर उठाकर शराब बिक रही थी। उसी दौरान दो लोगों ने मॉडल शॉप से शराब खरीदी और वहीं चौराहे पर बैठकर उन्होंने पीना शुरू कर दिया। उसी वक्त एक बाइक सवार ने भी मॉडल शॉप से शराब खरीदी। उसने चौराहे पर बैठकर शराब पी रहे लोगों को टोक दिया। उनसे कह दिया कि थोड़ा हटकर शराब पी लो। इसी बात पर शराबी बिफर गए। उन्होंने युवक को वहीं गिरा लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। उसने भागने की कोशिश की तो उस पर पथराव कर दिया। बाद में बाइक सवार ने भी उन पर पथराव किया। चौराहे पर पथराव होने से वाहन इधर-उधर जाकर रुक गए। चौराहे पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। एक बाइक सवार ने चौराहे से निकलने की कोशिश की तो उसकी बाइक में जाकर पत्थर लगा। हालांकि उसको चोट नहीं आई। इसमें एक शराबी को सिर में चोट लगी है। उसके साथी घायल को जिला अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

-
चौराहे पर हो चुकी है फायरिंग
गद्दी चौक पर मारपीट व पथराव का मामला कोई नया नहीं है। यहां चौराहे पर फायरिंग भी हो चुकी है। कई बार विवाद हुआ है। वैसे अक्सर चौराहे पर पुलिस पिकेट लगती है लेकिन मंगलवार रात यहां पुलिस पिकेट भी मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मॉडल शॉप में शटर काटकर बनाई गई थी खिड़की
गद्दी चौक स्थित मॉडल शॉप पर उसका शटर काटकर खिड़की बना ली गई थी। कई बार तत्कालीन एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने खुद जाकर खिड़की को वेल्डिंग कर बंद कराया था। यहां अब भी निर्धारित समय के बाद शराब बेची जाती है।

-
देर रात मॉडल शॉप से शराब बेची जाने की मुझे जानकारी नहीं है लेकिन अब मॉडल शॉप से रात दस बजे के बाद शराब नहीं बेची जाएगी। अगर शराब बिकती पाई गई तो कार्रवाई होगी।
- प्रगल्भ लवानिया, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed