फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

विद्युत उपकेंद्र में घुसकर तोड़फोड़, विरोध में 40 गांवों की बिजली ठप

Sun, 03 Jul 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
आसफपुर विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ की जानकारी देते एसएसओ पवन गिरि। संवाद - फोटो : BADAUN
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार रात कौरेरा गांव के चार लोगों ने घुसकर एसएसओ पवन गिरि के साथ मारपीट की। तोड़फोड़ करते हुए उपकेंद्र में रखे अभिलेख फाड़ डाले। एसएसओ ने उन पर चेन, मोबाइल आदि लूटने का भी आरोप लगाया है। इसके विरोध में उपकेंद्र के कर्मचारियों ने क्षेत्र के 40 गांवों की सप्लाई ठप कर दी। पुलिस ने उपकेंद्र पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं पांच घंटे बाद सप्लाई शुरू हुई। इस मामले में दो नामजद समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात करीब 10 बजे का है। उस वक्त एसएसओ पवन गिरि और कर्मचारी राजेंद्र आसफपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे। पवन के मुताबिक उस समय क्षेत्र में सप्लाई नहीं थी। उपकेंद्र में भी अंधेरा था। हालांकि कुछ देर बाद सप्लाई आ गई। इसी दौरान कौरेरा गांव के संजय, बिजनेश पुत्रगण पूरन दो अन्य लोगों के साथ विद्युत उपकेंद्र में घुस आए। उन्होंने उपकेंद्र में आते ही सप्लाई न आने की बात कहकर गालीगलौज शुरू कर दी। गालीगलौज करने को मना किया तो उन्होंने तमंचा निकाल लिया और उनके साथ मारपीट की। उपकेंद्र में रखी टेबल पर कुछ अभिलेख रखे थे। चारों आरोपियों ने सारे फाड़ दिए। मशीनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पवन गिरि और राजेंद्र के साथ खूब मारपीट की। वे जैसे-तैसे उपकेंद्र से निकलकर भाग खड़े हुए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने साथियों को देते हुए पुलिस को कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने क्षेत्र के 40 गांवों की सप्लाई ठप कर दी। इसके साथ ही विभाग के कर्मचारी एकत्र होते रहे। शुक्रवार तड़के तीन बजे तक उपकेंद्र पर भीड़भाड़ रही। एसओ चरन सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया, तब कहीं सप्लाई बहाल की गई। शनिवार को इस मामले में संजय और बिजनेश समेत चार के खिलाफ एसएसओ ने एफआईआर दर्ज करा दी। एसएसओ ने उन पर सोने की चेन और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। सभी आरोपी गांव से भाग हुए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
-
सुबह कर्मचारी करना चाहते थे प्रदर्शन
विद्युत उपकेंद्र में मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के विरोध में कर्मचारी शनिवार सुबह प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। रात तीन बजे तक क्षेत्र के मुंडिया धुरेकी, फैजगंज बेहटा और बिसौली उपकेंद्र से तमाम कर्मचारी आसफपुर पहुंच गए थे। इसके अलावा एसडीओ मनीष यादव और अवर अभियंता प्रमोद कुमार राणा एसओ से मिले। उन्होंने तहरीर देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराई। तब मामला ठंडा हुआ।
-
बिसौली के उपकेंद्र में सपा विधायक ने की थी मारपीट
करीब दो माह पहले बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्या ने विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ के साथ मारपीट कर दी थी। एसएसओ का हाथ मरोड़ते हुए विधायक का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस संबंध में बिसौली कोतवाली में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-
कुंवरगांव उपकेंद्र से भी दो बार सप्लाई हो चुकी है ठप
कुंवरगांव विद्युत उपकेंद्र से दो बार बिजली सप्लाई ठप की जा चुकी है। पहली बार महिला इंस्पेक्टर ने विद्युत विभाग के कर्मचारी का चालान कर दिया था। तब खूब प्रदर्शन हुआ। कुछ दिन पहले एक कर्मचारी का चालान काट गया। तब थाने की लाइट ही काट दी गई। इसको लेकर भी खूब हंगामा हुआ।

-
विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट कर दी थी। इस मामले में लूटपाट की सूचना नहीं है। इस संबंध में एसएसओ की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed