फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नीलगाय को पीटकर मार डाला, तीन लोग नामजद

Sat, 18 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव में शुक्रवार सुबह एक नीलगाय की पीटकर हत्या कर दी गई। उसे बल्ली में बांधकर गांव के बाहर खेत में डालने का एक वीडियो वायरल हुआ है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की छानबीन की। तीन आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार सुबह करीब सात बजे का है। ग्रामीणों के मुताबिक नीलगाय पानी की तलाश में गांव में घुस आई। तभी कुछ कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। नीलगाय जान बचाने के लिए भागी और नजदीक के लटूरी के घर में जाकर घुस गई। आरोप है कि वहां नीलगाय को पीटकर मार डाला गया। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लटूरी और उसके परिवार वाले नीलगाय को बल्ली में बांधकर ले गए और उसे खेत में डाल आए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। सूचना पर वन दरोगा रविंद्र सिंह बिष्ट पहुंच गए। उन्होंने पशु चिकित्सक को बुलाया और नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया, फिर शव को दफन करा दिया गया। वन दरोगा ने मकान मालिक लटूरी, उसके परिवार के हरिशंकर और सुभाष के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। सभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

-----------
पस्तौर गांव में एक नीलगाय की हत्या हुई है। उसको लाठी-डंडे से पीटा गया था। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह बिष्ट, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed