फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

किसान का बेटा बोला- किसी निर्दोष पुलिसकर्मी पर नहीं चाहता कार्रवाई

Sat, 18 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एसएसपी कार्यालय में किसान के आत्मदाह करने के मामले में भले ही एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन किसान के बेटे अमरजीत ने अपने बयान में कहा है कि सिविल लाइंस के तत्कालीन इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर निर्दोष हैं। इंस्पेक्टर ने तो उसकी खुद मदद की थी। इससे वह किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता।
विज्ञापन

किसान के आत्महत्या करने के मामले की विभागीय जांच एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा कर रहे हैं। उनके पास पहुंचे किसान के बेटे अमरजीत ने बताया कि उसके मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। एसआईटी जांच कर रही है। उसे पूरा भरोसा है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन जो पुलिस कर्मी वास्तव में निर्दोष हैं, वह उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता। उसके परिवार का पूर्व चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, सिपाही आशीष और मनोज कुमार ने उत्पीड़न किया था। यहीं पुलिस कर्मी उन्हें पकड़कर पुलिस चौकी लाए थे। जहां उन्होंने उसे थप्पड़ मारे। फैसले का दबाव बनाया गया, उत्पीड़न किया गया। उसने इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी व अशोक कुमार के बाद चार्ज संभालने वाले चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर पर आरोप नहीं लगाए थे, चूंकि मामला ज्यादा गंभीर था, इससे उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वह किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता। उसके झूठ बोलने से उसका भला नहीं होगा, लेकिन निर्दोष पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। वह यही नहीं चाहता है। एसपी देहात की पेशी में उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

-
मुंशी के खिलाफ जांच शुरू
किसान के बेटे ने सिविल लाइंस थाने के मुंशी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय आकर मुंशी के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर एसएसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है। बताया जा रहा है कि इसमें मुंशी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किसान के बेटे ने कार्यालय आकर कहा है कि इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर निर्दोष हैं। वह उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसकी जांच में जो सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed