फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वजीरगंज में दुकानों को तोड़ने में फिर रोड़ा बन गई सियासत, प्रशासन बैकफुट पर

Thu, 09 Jun 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
वजीरगंज के खेल मैदान पर अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानें। (फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
बदायूं। एक बार फिर प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। वजीरगंज के खेल मैदान पर बनीं 22 दुकानों को ध्वस्त किए जाने की स्थानीय प्रशासन की कोशिश में फिर पेंच फंस गया है। सियासत फिर प्रशासनिक मशीनरी पर हावी होती दिख रही है, जिससे साबित होता है कि सियासत में भूमाफिया की कितनी गहरी जड़े हैं। सूत्र बताते हैं कि तहसील स्तर पर दुकानों को तोड़ने की तारीख सात जून तय कर दी गई थी, लेकिन सियासत फिर इसमें रोड़ा बन गई। दुकानें नहीं गिराई गईं
विज्ञापन

वजीरगंज के खेल मैदान की भूमि पर दुकानों के निर्माण का मसला पुराना है। लगभग तीन साल पहले यहां अवैध कब्जा करके 22 दुकानों का निर्माण कराया गया था। उसके बाद दुकानों को बेच दिया गया। पिछले साल एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया के नेतृत्व में प्रशासनिक मशीनरी ने इन दुकानों को तोड़ने में पूरा जोर लगा दिया था लेकिन तब भी सियासत इसके बीच रोड़ा बनकर आ खड़ी हुई। मोहलत मांगने और फिर शासन तक बात पहुंचने का हवाला देते हुए उस समय मामले को दबा दिया गया।
विज्ञापन

हाल ही में कुछ दिन पहले भूमि पर कब्जा करने वाले भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय पर जमीन कब्जाने के अलग-अलग आठ मामले दर्ज कराए गए। उसे भूमाफिया तक घोषित कर दिया गया। पिछले सप्ताह सभी दुकानों के खरीदारों को नगर पंचायत की ओर से नोटिस जारी किए गए। शुक्रवार को नगर पंचायत ने सभी 22 दुकानों पर ताले डलवाकर उन्हें कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि इस बार तहसील प्रशासन ने दुकानों को ध्वस्त करने की सात जून तारीख तय की लेकिन तिथि फिर निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो हमारे स्तर का मामला और कार्रवाई थी वह हमने कर दी। दुकानों को खाली कराकर उन पर ताले भी लगवा दिए गए और उन पर नोटिस भी चस्पा करा दिए। अब आगे अधिकारियों का जैसा निर्देश मिलेगा, उसके मुताबिक कार्रवाई करेंगे।
- संदीप चंद्रा, ईओ, नगर पंचायत वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed