{"_id":"629fae6570fbb048361528e4","slug":"crime-badaun-news-bly487522781","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस लदी इनोवा छोड़कर भागे धंधेबाज, पुलिस ने सैंपल भरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस लदी इनोवा छोड़कर भागे धंधेबाज, पुलिस ने सैंपल भरवाया
विज्ञापन
उझानी में मांस लदी इनोवा और वहां मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मांस तस्करों की सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह एक इनोवा कार घेर ली। कादरचौक रोड पर घेराबंदी के दौरान चालक समेत तीन लोग कार मौके पर ही छोड़कर भाग गए। तलाशी के दौरान कार में करीब तीन क्विंटल मांस मिला। पुलिस ने मांस की जांच कराने के लिए उसका सैंपल भरवाया है, साथ ही गाड़ी कब्जे में ले ली गई है।
मामला सुबह करीब पांच बजे का है। पंखा रोड पर कुछ लोगों ने दिल्ली नंबर की इनोवा देखी। इसकी भनक लगते ही पुलिस दौड़ पड़ी। इससे पहले ही इनोवा रेलवे फाटक पार कर गांव नरऊ मोड़ तक पहुंच गई। पुलिस वाहन देख चालक ने गाड़ी की रफ्तार भी बढ़ाई लेकिन खुद को घिरता देख चालक समेत तीन लोग खेतों के रास्ते भाग गए। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि गाड़ी के अंदर से करीब तीन क्विंटल मांस मिला है। मांस किस प्रजाति के पशु का है, इसकी जांच कराने के लिए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर सैंपल भरवा दिया गया है। गाड़ी कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने मांस जंगल में दफन करा दिया है।
बरामद गाड़ी दिल्ली नंबर की है। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का नाम और पता भी जुटा लिया है। बताते हैं कि इलाके में मांस की तस्करी का धंधा पिछले काफी समय से चल रहा है। पिछले महीने भी मांस लदा वाहन पकड़ा गया था लेकिन वाहन मालिक की ओर से मांस खरीद से जुड़े कागज पेश कर दिए जाने पर उसे छोड़ दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। धंधेबाजों का भी जल्द पता लग जाएगा।