फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जेल के पास पत्नी को पीटकर भाग गए ससुराल वाले

Wed, 08 Jun 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैइया निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह महिला थाने से लौट रही थी, तभी जेल तिराहे के नजदीक उसके पति, जेठ व ननद ने मारपीट कर दी। महिला ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम दुगरैइया निवासी शाहनूर के मुताबिक उसका निकाह बनेई गांव के सद्दाम के साथ हुआ था लेकिन कुछ समय से सद्दाम और उसके परिवारवाले परेशान कर रहे थे। वह दहेज की मांग कर रहे थे। इस पर शाहनूर ने पुलिस कार्यालय आकर तहरीर दी थी। मंगलवार को महिला थाने से उसे और उसके ससुराल वालों को बुलाया गया था, जहां उसने अपने पति और ससुराल वालों के उत्पीड़न करने की कहानी सुनाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला अपने भाई फरमान के साथ महिला थाने से घर लौट रही थी। आरोप है कि जेल तिराहे के नजदीक उसके पति, जेठ और ननद ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। उसने पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा वह थाने भी पहुंची। उसने सिविल लाइंस पुलिस को मारपीट करने के संबंध में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed