फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मुरादाबाद के व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 85 हजार रुपये लूटे

Wed, 08 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। सहसवान-बिसौली रोड पर मंगलवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुरादाबाद के व्यापारी से दिनदहाड़े 85 हजार रुपये लूट लिए और मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

मुरादाबाद के इंदिरा नगर निवासी व्यापारी सिकंदर पुत्र मोहम्मद नासिर हुसैन का माल जिले के तमाम इलाकों में आता है। वह सप्ताह या माह में अपनी कार से आते हैं और दुकानदारों से उधारी लेकर लौट जाते हैं। बताते हैं कि सिकंदर मंगलवार को अपनी कार से उधारी उठाने आए थे। वह दोपहर बाद सहसवान-बिसौली रोड होते हुए मुरादाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राफिया कॉलेज के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाश उस पर झपट पड़े। उन्होंने तमंचे के बल पर व्यापारी से 85 हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद बाइक भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह पहुंच गए। उनके आदेश पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed