फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींचकर युवती को ब्लैकमेल किया

Wed, 08 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में एक युवती को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी उसको लगातार परेशान कर रहा है। परेशान युवती ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के मुताबिक वह कुछ समय से अपने मोहल्ले के युवक के साथ रह रही थी लेकिन कुछ दिन पहले उसने उसके भाई के साथ मारपीट की। तब से उसने उसके साथ अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए लेकिन उक्त युवक के पास उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं। वह अब उन्हें वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा है। सोमवार सुबह वह टहलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। बोला शाम को साइबर कैफे पर आना, तभी वह फोटो और वीडियो डिलीट करेगा। शाम को वह कैफे पर गई। वहां उक्त युवक ने सबके सामने उसको बेइज्जत किया। उसका हेडफोन तोड़ दिया लेकिन वीडियो व फोटो डिलीट नहीं किए। युवती मंगलवार को कोतवाली पहुंची और उसने आरोपी भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed