{"_id":"629e53b11de88842047d42d0","slug":"crime-badaun-news-bly4874053176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर कस्बे में एक तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोर व उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पिता को भी पुलिस थाने ले आई है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।
यह मामला रविवार शाम का है। परिवार वालों के मुताबिक उस वक्त उनकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले की एक महिला ने उसे कबाब देने के बहाने अपने घर में बुला लिया। वह उसे कबाब देकर छत पर चली गई और टीवी देखने लगी। इसी दौरान उसके बेटे ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची। उस दौरान परिवार वालों ने पुलिस से इस घटना की शिकायत नहीं की।
सोमवार दोपहर बालिका की बुआ उसके घर पहुंची। तब वह बालिका को लेकर थाने गई और घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी किशोर और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बालिका को उसी समय मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। दोपहर के समय पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी। उस समय महिला घर पर मौजूद थी। जब पुलिस ने उससे किशोर के बारे में पूछा तो उसने बाहर जाने की बात कही लेकिन तलाशी के दौरान आरोपी घर में मौजूद मिला। इससे पुलिस ने दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने किशोर को पिता भी पकड़कर थाने में बैठा लिया है। ऋषिपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का ही मामला लग रहा है।
विज्ञापन
-
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। उसे किशोर न्यायालय भेजा जाएगा।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात