फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दहेज में बाइक नहीं मिली तो तोड़ दी शादी

Sat, 04 Jun 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान। शादी तय करने के बाद दहेज में मोटरसाइकिल की मांग न देने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी पुत्तन का कहना है कि उसने पुत्री की शादी करीब एक साल पूर्व इरशाद पुत्र दिलशाद निवासी हकीमबाड़ा बड़ाबाग के साथ तय की थी। रिश्ता तय करते समय नकदी समेत करीब 30 हजार रुपये खर्च किए थे। पुत्री के ससुराल वाले आए तो 25 हजार रुपये का खर्चा हुआ और वह मंगनी करने बदायूं गया तो 80 हजार रुपये खर्च हुए। विगत 10 अप्रैल को लड़के वाले तारीख तय करने आए तो उसके 25 हजार रुपये और खर्च हो गए। 27 मई को शादी होना तय हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद लड़के वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे और मोटरसाइकिल न देने पर शादी करने से इनकार कर दिया। दहेज में बाइक देने से असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ने की बात कही। पुत्तन ने इरशाद, दिलशाद, हसीना और नौशाद के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed