{"_id":"629a5c5c32a83c124b4ca0b2","slug":"crime-badaun-news-bly4870951162","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसावां पुलिस का खेल : दिनदहाड़े लूट का मामला चोरी में किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसावां पुलिस का खेल : दिनदहाड़े लूट का मामला चोरी में किया दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं। उसावां थाना पुलिस ने एक और मामले में खेल कर दिया। बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को चोरी में बदल दिया। बताते हैं कि परिवार वालों ने पहले लूट की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्हें दोबारा शाम को थाने बुलाया गया और समझाबुझाकर शांत करा दिया गया। फिर चोरी की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें परिवार वालों को 30 हजार रुपये देने की बात सामने आई है। इसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ है।
बृहस्पतिवार दोपहर गांव कोठा निवासी गंगा देवी अपने बेटे प्रदीप और बेटी अंजली के साथ बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थी। गिलटैइया गांव के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ में लगा रुपयों भरा थैला छीनने की कोशिश की। जब गंगा देवी ने थैला नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसे धक्का देखकर बाइक से गिरा दिया और हाथ में लगा थैला लूटकर भाग गए थे। मां-बेटे ने तमाम लोगों के सामने लूट होना ही बताया था। उन्होंने थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उस पर मामला दर्ज नहीं किया। बताते हैं कि शाम को पुलिस ने प्रदीप को थाने बुलाया। उसे समझाने में एक स्थानीय नेता की मदद ली गई।
प्रदीप को समझाया गया कि उसकी बहन की शादी है। उसके खर्च के लिए 30 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। वह लूट होना न बताए बल्कि बाइक से रुपयों भरा थैला उतारने की बात कहे। चूंकि बहन की शादी थी। उसके रुपये लूटे जा चुके थे। उसने सोचा कुछ तो रुपये मिल रहे हैं, इससे वह मान गया और पुलिस ने अपने मनमाफिक तहरीर ले ली। उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें रुपये लुटेरों ने दिए या फिर पुलिस ने अपने पास से दिए, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। 30 हजार रुपये लेने और तहरीर बदलवाने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
------------
युवक ने जो तहरीर दी है। उसके आधार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तहरीर बदलवाने और रुपये देने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी