फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अनुसूचित जाति के व्यक्ति को दावत से उठाया, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजथल में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को दावत से उठा दिया गया। उक्त व्यक्ति संभल जिले से आया था और कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहा था, उसे इस प्रकार खाना खाता देखकर आरोपी चिढ़ गए और उसे दावत से उठाकर बाहर कर दिया। इस संबंध में उक्त व्यक्ति ने संभल जिले के रजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र का था, ऐसे में अब इस्लामनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला 19 फरवरी 2022 का है। संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी अमर सिंह की बरात इस्लामनगर क्षेत्र के गांव राजथल आई थी। अमर सिंह ने अपने गांव के अनुसूचित जाति के बनवारी को भी दावत में बुलाया। बनवारी रात को बरात में शामिल हुआ। यहां बरातियों के लिए कुर्सी मेज का इंतजाम था। सभी बराती कुर्सियों पर बैठकर खाना खा रहे थे। एक कुर्सी पर बैठकर बनवारी भी खाना खा रहा था। आरोप है कि तभी बरात में शामिल मलिकपुर निवासी अमर सिंह, सुनील, ओमपाल, ब्रजकिशोर और बबलू आ गए। जब उन्होंने बनवारी को कुर्सी पर बैठकर खाना खाते देखा तो उससे गालीगलौज किया और इस प्रकार कुर्सी पर बैठकर सबके साथ खाना खाने पर एतराज किया। आरोप है कि वे लोग उसे वहां से ले गए और मारपीट की। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों से बनवारी को बचाया। इसके बाद दूसरे दिन बनवारी ने रजपुरा थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि घटनास्थल इस्लामनगर थाना क्षेत्र का था, इससे मामला इस्लामनगर ट्रांसफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने दो दिन पहले पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

-
यह मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने संभल जिले के रजपुरा जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। वहां से यह मामला ट्रांसफर होकर आया है, जिसके बाद अब यह मामला यहां दर्ज किया गया है। विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ बिल्सी
पुलिस ने केस ट्रांसफर करने में लगा दिए साढ़े तीन माह
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक शादी के दौरान अनुसूचित जाति के व्यक्ति को दावत से उठाने के मामले में पुलिस को केस ट्रांसफर कराने में साढ़े तीन माह लग गए। हालांकि यह मामला बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र का था लेकिन पीड़ित ने अपनी सुविधा के अनुसार संभल जिले के रजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अब घटनास्थल इस्लामनगर था। इससे रजपुरा पुलिस ने विवेचना नहीं की। केस ट्रांसफर कराने में हीलाहवाली चलती रही। बनवारी के थाने के काफी चक्कर लगाने के बाद कहीं यह मामला इस्लामनगर थाने ट्रांसफर हुआ। यहां पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed