फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बदमाशों ने महिला से 39 हजार रुपये लूटे

Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
लूटपाट की जानकारी देते मां, बेटा और बहन। संवाद - फोटो : BADAUN
म्याऊं/उसावां (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार महिला उसकी बेटी और बेटे से 39 हजार रुपये लूट लिए। जब महिला ने थैला नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, इससे उसे काफी चोटें आईं। उसके बेटे ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश उसे चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी गंगा देवी पत्नी मुनेंद्र पाल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर अपने बेटे प्रदीप और बेटी अंजली के साथ म्याऊं सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने आईं थीं। गंगा देवी के मुताबिक कुछ दिन बाद उनकी बेटी अंजली की शादी है। इसलिए उन्होंने अपने खाते से 49 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोठा मोड़ पर पहुंची कि तभी पीछा करते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने गंगा देवी के हाथ से थैला छीनने की कोशिश की। जब थैला नहीं छोड़ा तो बदमाशों उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। इससे वह घायल हो गईं। बदमाश रुपये लूटकर हाईवे पर भाग निकले। इस पर प्रदीप ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन मसूदपुरा मोड़ से बाइक आंखों के सामने से ओझल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि जिस जगह यह घटना हुई। उसी तिराहे के मंदिर पर करीब 20 लोग बैठे थे। किसी ने बदमाशों को घेरने तक की जरूरत नहीं समझी। सूचना पर दातागंज सीओ प्रेम कुमार थापा, अलापुर इंस्पेक्टर संजय सिंह और उसावां एसओ महेंद्र सिंह पहुंच गए। काफी समय तक पुलिस तलाश करती रही लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed