फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

परिवार वाले बोले-संपत्ति जब्त करने की धमकी दे रहा था दरोगा

Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बुधवार रात आत्महत्या करने वाली युवती के शव का बिनावर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। परिवार वालों के दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा में बुधवार देर रात 20 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। परिवार वालों का आरोप था कि उनका पड़ोस के एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसमें पुलिस ने इकतरफा कार्रवाई की। परिवार वालों को कार्रवाई के नाम पर डराया गया। उनकी संपत्ति जब्त करने की धमकी दी गई। युवती और उसकी मां का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। आरोप लगाया कि पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इधर, पुलिस ने सफाई दी है कि युवती के तीन भाइयों और पिता के खिलाफ तमाम मामले दर्ज हैं। एक भाई अपहरण व हत्या के मामले में नामजद है। वह दिल्ली से एक कार बुक करके लाया था। रास्ते में उसके ड्राइवर की हत्या कर दी। मूसाझाग थाना क्षेत्र से कार बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में युवती के परिवार वालों के आरोप लगाने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी दी है।
-
बुधवार रात युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस पर जो आरोप लगाए गए हैं। उसकी सीओ सिटी को जांच सौंप दी है। युवती के तीन भाइयों और पिता पर भी कई मामले दर्ज हैं।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed