फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दूधिया के घर से लाखों की चोरी

Thu, 02 Jun 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
अहोरामई गांव के एक मकान में लगाई गई नकब। संवाद - फोटो : BADAUN
सिलहरी/गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई में मंगलवार रात चोरों ने एक दूधिया के घर को निशाना बनाया। चोरों ने उसके मकान के पीछे से नकब लगा दी और घर से करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की लेकिन दो सिपाही एक राजमिस्त्री को लेकर नकब बंद कराने पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्राम अहोरामई निवासी रामऔतार दूध बेचने का काम करता है। परिवार वालों के मुताबिक रामऔतार मंगलवार रात जंगली जानवरों से अपनी फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। पिता शंकर दूसरे खेत पर थे। छोटा भाई कौशल छत पर सो रहा था। बाकी परिवार के सदस्य घर के आंगन में चारपाई डालकर सो रहे थे। रात किसी वक्त चोरों ने उनके घर में पीछे से नकब लगा लिया। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह रामऔतार कमरे में घुसा तो वहां नकब लगी देखकर चौंक गया।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर परिवार वाले आ गए। मोहल्ले के तमाम लोग भी पहुंच गए। रामऔतार ने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज नहीं की। आरोप है कि दोपहर के समय दो सिपाही उसके घर पहुंचे। एक राजमिस्त्री से नकब बंद कराने लगे। आरोप है कि सिपाहियों ने परिवार वालों से अभद्रता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed