{"_id":"6297befbb0857e67a93d0efc","slug":"crime-badaun-news-bly486877672","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सरकी के ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सरकी के ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर सरकी के ग्रामीणों से बात करते सीओ उझानी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सरकी के लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 20 मई को दूसरे पक्ष ने जबरदस्त फायरिंग की थी। इसमें दो लोगों को छर्रे भी लगे थे। पुलिस ने मौके से तमाम खाली और भरे हुए कारतूस बरामद किए थे। इसके बावजूद पुलिस आरोपी को बचा रही है और पीड़ितों के घर में तोड़फोड़ कर रही है।
बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे सरकी गांव के लोगों ने बताया कि 20 मई को आरोपी पक्ष ने नाली का पानी बंद कर दिया था। विरोध करने पर फायरिंग भी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दौड़ाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मौके से तमाम कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है लेकिन अब पुलिस पीड़ित पक्ष को ही परेेशान कर रही है। पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में उनको भी दोषी बनाने की कोशिश की जा रही है।
आरोप है कि बुधवार सुबह थाने का एक दरोगा तीन-चार सिपाहियों को लेकर गांव पहुंचा। उसने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। सारा सामान तहस नहस कर दिया। नरेंद्र नाम के बुजुर्ग को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया जबकि उनका मामले से कोई लेना देना भी नहीं है। ग्रामीणों के एसएसपी कार्यालय पहुंचने पर सीओ उझानी शुभेंद्र गोपाल भी आ गए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सभी ग्रामीण डीएम कार्यालय भी गए। वहां भी उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-
सरकी गांव के लोग कार्यालय आए थे। उन्होंने जो शिकायत की है। उस पर जांच कराई जा रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- शुभेंद्र गोपाल, सीओ उझानी