फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

‘अगर दम है तो मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दिखाए पुलिस ’

Thu, 02 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। अलापुर थाने में हूटर बजाकर पहुंचने का मामला भले ही थाना पुलिस नकार गई लेकिन एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है। उसने लिखा है कि यह सब उसने किया है। अगर दम है तो पुलिस उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दिखाए।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले एक बाइक का चालान करने को लेकर मामला इतना गर्मा गया था कि बाइक मालिक के अलावा एक अन्य व्यक्ति ने भाकियू नेता बनकर म्याऊं चौकी इंचार्ज को हड़काने की कोशिश की थी। इसके दो ऑडियो भी वायरल हुए थे। एक में बाइक मालिक खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताकर, हूटर को लेकर जो चालान किया गया था, वही हूटर थाने में बजाने की बात कह रहा था। बिल्कुल इसी तरह दूसरे व्यक्ति ने भी भाकियू पदाधिकारी बनकर चौकी इंचार्ज से बात की थी। बाद में तमाम लोग थाने में हूटर बजाकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

अलापुर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का कहना था कि उन्होंने ही लोगों को थाने बुलाया था, हूटर नहीं बजाया गया था। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कॉल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। तब से उनके खिलाफ मामला तो दर्ज नहीं हुआ लेकिन अब एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके पुलिस को चुनौती दे दी है। उसने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि पूरे मामले की जिम्मेदारी उसकी है। अगर हिम्मत है तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करे। इस संबंध में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोशल मीडिया पर अगर कोई इस तरह की टिप्पणी कर रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed