फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पट्टा अहमद नगर बछौरा के नाम से, खनन सरेली में

Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
सरेली गंगा घाट पर ग्रामीणों से बात करते एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में खनन के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। खनन करने वालों के पास अहमद नगर बछौरा का पट्टा बताया जा रहा है जबकि वह चार किलोमीटर दूर आकर सरेली में अवैध रूप से खनन कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी और न कभी मौके पर जाकर खनन प्वाइंट को चेक किया गया। जब मंगलवार को खनन करने वालों ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या कर दी, तब अधिकारियों ने सरेली जाकर निरीक्षण किया और कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि और खनन अधिकारी ब्रजबिहारी प्रताप सरेली गंगा घाट पहुंचे। अधिकारियों के आने की सूचना पर आसपास के तमाम गांव वाले भी पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि यहां करीब तीन साल से अवैध खनन चल रहा है जबकि सरेली के नाम से कोई खनन प्वाइंट भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि खनन विभाग में रेत का पट्टा अहमद नगर बछौरा के नाम से है। शुरुआती दौर में अहमद नगर बछौरा में ही खनन हुआ था लेकिन धीरे-धीरे खनन करने वाले सरेली की ओर बढ़ते चले गए।
विज्ञापन

तीन साल में चार किलोमीटर तक खनन कर लिया। इस समय सरेली पर पूरा खनन प्वाइंट बना रखा था। कई जेसीबी चल रहीं थीं। तमाम ट्रैक्टर ट्रॉलियों से रेत ढोया जा रहा था और उनसे अवैध रूप से उगाही चल रही थी। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की। इसमें यह बात साफ हो गई है कि जिले में केवल अहमद नगर बछौरा में ही खनन प्वाइंट है। सरेली के नाम से कोई पट्टा या रॉयल्टी जमा नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आगरा का ठेकेदार करा रहा था अवैध खनन
सरेली गंगा घाट पर अवैध खनन कराने वाला ठेकेदार आगरा का बताया जा रहा है। बताते हैं कि वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल से इतना बड़ा धंधा कर रहा था। सरेली गंगा घाट पर बाकायदा एक यूनिट काम कर रही थी। रात और दिन के हिसाब से लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही थी। कुछ लोग मशीनों के संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां बदायूं जिले के अलावा बिहार और अन्य जिलों के लोग भी काम कर रहे थे।
-
पुलिस की हिरासत में निकला जेसीबी ड्राइवर विनोद
मंगलवार सुबह सरेली गंगा घाट पर जेसीबी से टक्कर मारकर गांव के राजेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसके परिवार वालों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोपी विनोद को जेसीबी ड्राइवर बताया गया है। मंगलवार सुबह से देर शाम तक यह चर्चा रही कि विनोद लापता है। पुलिस भी उसको हिरासत में लेने से मना कर रही थी। बुधवार को यह स्थिति भी साफ हो गई। विनोद उसहैत पुलिस की हिरासत में निकला। उसके अलावा हरिकेश भी पकड़ा गया है। दोनों को अभी जेल नहीं भेजा गया है।
-
आज सरेली गंगा घाट का निरीक्षण किया गया। मामले की पूरी सच्चाई पता चल सके इसलिए एसडीएम और खनन अधिकारी को भी साथ ले गए थे। तमाम ग्रामीणों से जानकारी ली गई है। यहां अवैध खनन चल रहा था या उसका पट्टा था यह तो खनन विभाग बताएगा। खनन विभाग की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
सरेली के नाम से कोई खनन प्वाइंट नहीं है। केवल अहमद नगर बछौरा के नाम से खनन प्वाइंट है। खनन करने वाले अहमद नगर बछौरा के नाम से ही यहां खनन कर रहे थे। इसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। हम इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज रहे हैं।
- ब्रज बिहारी प्रताप, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed