{"_id":"628fcfb2fdebaa7bcf0340b1","slug":"crime-badaun-news-bly4862409153","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। कोतवाली पुलिस ने कछला के पास से दो युवकों को दबोच लिया। दोनों के पास एक बैग में गांजा मिला। दोनों ही कासगंज जिले के निवासी हैं। इसके अलावा एक और युवक भी गांजे के साथ पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार कासगंज जिले के कुछ युवक कई दिनों से गांजा बेचने का काम करते हैं। भनक लगने पर पुलिस ने बुुधवार देर शाम पुल के पास दो युवकों को पकड़ा। उनके पास मिले बैग की तलाशी लेने पर अंदर 10 किग्रा गांजा निकला। पकड़े गए युवकों में एक ने खुद को कासगंज में डैनी उर्फ कुनाल निवासी सीएमओ आवास के पास बताया तो दूसरा तकिया वाली गली का निवासी कौशल किशोर निकला। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह सहसवान क्षेत्र के युवक के साथ मिल कर गांजे की सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम ने सहसवान के मोहल्ला पठानटोला निवासी मौसीन पुत्र यूूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। मौसीन के पास चार ग्राम गांजा मिला।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों को कासगंज जिले में आपराधिक रिकार्ड सामने आया है। मौसीन भी मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त रहा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया है।