फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी

Fri, 27 May 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक और व्यक्ति से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यक्ति को शिकार बनाने के लिए पूरा जाल बिछाया, उसे बरेली तक ले गया। वहां एक व्यक्ति को बैंक का अधिकारी बताकर मिलवाया। जब रुपये देने के बावजूद नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का अहसास हुआ। तब उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बैन निवासी परशुराम के मुताबिक शहर के लालपुल निवासी वीर सिंह ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। उसने बताया कि उसका शहर आने-जाने के दौरान वीर सिंह से परिचय हुआ था। तब वीर सिंह ने अपनी बड़े-बड़े लोगों से पहचान होना बताई थी। कहा- पंजाब नेशनल बैंक में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जगह है। इसके लिए बरेली के एक बैंक अधिकारी से बात हुई है। वह नौकरी लगवा देगा। वीर सिंह उसे बरेली ले गया और उस व्यक्ति से मिलवाया। बाद में परशुराम से दो लाख रुपये ले लिए। इस दौरान परशुराम ने रुपये देते हुए उसकी वीडियो भी बना ली। कॉल रिकॉर्डिंग भी की। जब दिए गए समय के अनुसार परशुराम को नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। तब उसने रुपये मांगे लेकिन आरोपी ने नहीं लौटाए। फिर परशुराम ने सिविल लाइंस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

-
तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। विवेचना कराई जा रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed