फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एटीएम कार्ड बदलकर 23 हजार रुपये निकाले, दो लोग गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
सिविल लाइंस थाने में पकड़े गए एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो उचक्कों को दबोच लिया। उनके पास से 19 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों उचक्के दिल्ली व गाजियाबाद के रहने वाले हैं। एक दिन पहले ही दोनों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 23 हजार रुपये निकाले थे। भुक्तभोगी ने उनकी कार का नंबर देख लिया, जिससे पुलिस उचक्कों तक पहुंच गई। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई निवासी पूरन एक दिन पहले बुधवार को इंदिरा चौक के पास एटीएम से कुछ रुपये निकालने आए थे। पूरन के मुताबिक उन्होंने एटीएम से कुछ रुपये निकाले थे। तभी दो युवक वहां घुस आए। उन्होंने पूरन को इधर-उधर बातों में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। फिर कार में सवार होकर वहां से चले गए। इधर, पूरन जब रास्ते में पहुंचे तो उनके मोबाइल पर दो बार में दस-दस हजार और एक बार में तीन हजार रुपये निकाले जाने के मेसेज आए। वह समझ गए कि कार सवार उचक्कों की हरकत है। उसने उचक्कों की कार का नंबर देख लिया था। वह सिविल लाइंस थाने पहुंचे और कार नंबर के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इधर, थाना पुलिस ने इंदिरा चौक पहुंचकर एटीएम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथनीभूड़ का मूल और ग्रीन वैली गाजियाबाद निवासी अजय पाल व भजनपुरा दिल्ली निवासी ललित पाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, 19600 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों ने पूछताछ में वह बताया कि वह एटीएम जाकर लोगों के कार्ड बदल लेते हैं। वह बातों में फंसाकर उनका पासवर्ड पता कर लेते हैं। फिर उनके कार्ड से रुपये निकाल लेते हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो उचक्के पकड़े गए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने एक व्यक्ति के रुपये निकाले थे। दोनों के पास से एटीएम कार्ड, रुपये और मोबाइल बरामद हुए हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed