{"_id":"628fce46ee3d7108ab7ef98e","slug":"crime-badaun-news-bly4862398108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने तोड़ दिए दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने तोड़ दिए दांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उसके दांत दोड़ दिए। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खाना नहीं बनाया था। महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
ग्राम कुरऊ निवासी विमला के मुताबिक उसकी पंद्रह साल पहले जितेंद्र से शादी हुई थी। वह आए दिन शराब पीकर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। वह पिछले कई दिन से रोजाना उसके साथ मारपीट कर रहा था। बुधवार शाम उसने खाना नहीं बनाया। जितेंद्र शराब के नशे में घर लौटा। उसने खाना न बनाने पर विमला के साथ गालीगलौज और मारपीट की। उसके दो दांत भी तोड़ दिए। इससे उसके मुंह से खून निकल आया। उसे देखकर पड़ोसियों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जितेंद्र तो मौके से भाग गया। पुलिस विमला को जिला अस्पताल ले गई। जहां उसका प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। विमला ने जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।