फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने तोड़ दिए दांत

Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उसके दांत दोड़ दिए। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खाना नहीं बनाया था। महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

ग्राम कुरऊ निवासी विमला के मुताबिक उसकी पंद्रह साल पहले जितेंद्र से शादी हुई थी। वह आए दिन शराब पीकर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। वह पिछले कई दिन से रोजाना उसके साथ मारपीट कर रहा था। बुधवार शाम उसने खाना नहीं बनाया। जितेंद्र शराब के नशे में घर लौटा। उसने खाना न बनाने पर विमला के साथ गालीगलौज और मारपीट की। उसके दो दांत भी तोड़ दिए। इससे उसके मुंह से खून निकल आया। उसे देखकर पड़ोसियों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जितेंद्र तो मौके से भाग गया। पुलिस विमला को जिला अस्पताल ले गई। जहां उसका प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। विमला ने जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed