{"_id":"628f77b79fd0c13d626cbee7","slug":"crime-badaun-news-bly4861525103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं : दूल्हे ने मांगी बाइक दुल्हन के पिता ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं : दूल्हे ने मांगी बाइक दुल्हन के पिता ने दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात द्वारचार पर दूल्हे के दहेज में बाइक मांगने और बेटी के शादी पर अड़ जाने से आहत पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी।
ग्रामीणों के मुताबिक लड़की और नजदीकी गांव के लड़के का परिवार हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है। वहीं दोनों में प्रेम हो गया। परिवार वालों ने उनका रिश्ता तय कर दिया। बुधवार रात लड़का बरात लेकर गांव पहुंचा। द्वारचार में दूल्हे ने दुल्हन के पिता से बाइक मांग ली। बाइक मांगने पर दुल्हन के पिता भड़क गए। उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे को दो-तीन थप्पड़ भी जड़ दिए। बरात वापस ले जाने के लिए कहा, हालांकि दुल्हन ने रजामंदी दी। इससे आहत होकर खेत में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी।
इधर, जयमाला शुरू हुई तो मौत की सूचना पर दूल्हे सहित बराती भाग गए। बाद में परिवार वाले पेड़ से शव को उतारकर घर लाए। बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार हुआ और कुछ बिचौलियों की मदद से दोनों पक्षों में समझौता कराकर लड़की की विदाई कराई गई। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद