फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एएनएम से छेड़छाड़, राशन डीलर पर रिपोर्ट

Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक एएनएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एएनएम ने क्षेत्र के राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि राशन डीलर लगातार काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करता था। घर आने-जाने के दौरान पीछा करता था। उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

एएनएम जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। उसका देर सवेर आना जाना रहता है। कुछ दिनों से राशन डीलर लालाराम गुप्ता उसे ज्यादा परेशान कर रहा था। वह चोरी छिपे उसका फोटो खींचता तो उसके घर आने-जाने के दौरान पीछा करता था। दस दिन पहले वह एक डिलीवरी करके अपने आवास पर लौट रही थी। तभी लालाराम गुप्ता उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। उसने रास्ते में रोक लिया। अपने मोबाइल से फोटो खींचा, मना किया तो बोला कि इसमें क्या हो जाएगा। उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की। गालीगलौज भी की। यह बात उसने अपने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को बताई तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने को कहा। एक पत्र थाने भेजा गया लेकिन पुलिस ने उल्टा समझौता कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

बाद में एएनएम एसएसपी कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
-
तहरीर आई थी। जिस पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। विवेचना कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed