फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सांड़ के हमले में किसान जख्मी

Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गठौना में सांड़ के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों समाचार पत्र अभिकर्ता समेत दो लोगों को घायल करने के बाद सांड़ ने बुधवार रात फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। पेट में सींग लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सांड़ के हमले की घटना रात करीब एक बजे की है। गठौना निवासी संजीव मौर्य (48) पुत्र शिवदयाल रोजाना की तरह शाम को फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया। पशुओं को खदेड़ते समय सांड़ हमलावर हो गया। उसने संजीव को दो-तीन बार पटक दिया। हमले में सींग लगने से उसका पेट में काफी चोट आई। किसी तरह रात में ही घर पहुंचे संजीव ने परिवार के लोगों को अवगत कराया। देर रात ही परिवार के लोग घयल संजीव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में कोई सुधार नहीं होने पर संजीव को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन के मुताबिक- संजीव की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि पांच दिन पहले इसी सांड़ ने समाचर पत्र अभिकर्ता संतोष कश्यप समेत दो लोगों पर हमला कर दिया था। हमले में कश्यप समेत दोनों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed