फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ई-रिक्शा पलटने से कासगंज के किशोर की मौत

Sun, 15 May 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
सूरज फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में गढ़िया गांव के नजदीक ई-रिक्शा पलटने से उससे दबकर कासगंज के 15 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। उसके परिवार के कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। सभी लोग म्याऊं से कासगंज लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव रनैठी निवासी अतिराज के एक रिश्तेदार की बेटी की शुक्रवार रात म्याऊं में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए अतिराज की पत्नी रीना, सात वर्षीय बेटा गोपाल, आठ वर्षीय देवेंद्र और 15 वर्षीय सूरज के अलावा कई लोग ई-रिक्शा से आए थे। सभी लोग शुक्रवार रात वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में गढ़िया गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। सूरज ई-रिक्शा के नीचे दब गया। इससे उसके ज्यादा चोटें आईं, जबकि परिवार के कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। परिवार वाले सूरज को वहीं नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार की महिलाएं, बच्चे रात में ही गांव रवाना हो गए जबकि पिता और अन्य लोग पोस्टमार्टम के बाद किशोर के शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed