फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा

Fri, 13 May 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
नर्सिंग होम में खड़े प्रसूता के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। कस्बे में बरेली बाईपास पर स्थित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार शाम डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ता देखकर नर्सिंग होम का स्टाफ निकलकर भाग गया। परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपुर निवासी चांदेस देवी के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार दोपहर अपनी पुत्रवधू मायादेवी पत्नी सोनू सिंह को कस्बे में बरेली बाईपास पर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसे देखकर डॉक्टर ने बताया था कि माया देवी की नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने पंद्रह हजार रुपये भी लिए। शाम को डॉक्टर ने बताया कि माया देवी का ऑपरेशन होगा। इसमें 35 हजार रुपये खर्चा आएगा। बदायूं से डॉक्टर बुलाने होंगे। परिवार वालों ने कहा कि जब बदायूं से डॉक्टर बुलाए जाएंगे तो वह अपने मरीज को बदायूं ही ले जा रहे हैं। उन्होंने एक गाड़ी का भी इंतजाम कर लिया। वह माया देवी को ले जाते, इससे पहले डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। इससे उनके नवजात की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ते देखकर डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चांदेस देवी ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में देर रात तक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed