फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिहार पुलिस की धनूपुरा में दबिश, एक गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
कादरचौक (बदायूं)। बिहार पुलिस ने बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में एक बार फिर बदनाम होते जा रहे धनूपुरा गांव में दबिश दी और यहां से एक नेता नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सीतामढ़ी जिले में एक बड़ी डकैती डाली गई थी, जिसमें नेता शामिल था। पुलिस उसे गिरफ्तार करके बिहार ले गई है।
विज्ञापन

एक माह पहले बिहार के सीतामढ़ी जिले की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। इसमें धनूपुरा के करीब 11 लोग पकड़े गए थे। बताया गया था कि उन्होंने सोने-चांदी के आभूषणों की दो दुकानें काटी थीं, जिसमें से करोड़ों रुपये का सोना चांदी चोरी कर लिया। जब पुलिस ने इस गैंग को गिरफ्तार किया तो कई किलो चांदी और सोना बरामद हुआ। इसमें कई महिलाएं भी पकड़ी गईं थीं। बताते हैं कि इस डकैती में नेता नाम का व्यक्ति शामिल था। वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। वह धनूपुरा आकर रहने लगा था। बृहस्पतिवार रात बिहार पुलिस उसे तलाश करते हुए कादरचौक पहुंच गई। फिर देर रात स्थानीय पुलिस की मदद से गांव में दबिश दी गई। यहां से नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह पुलिस उसे लेकर बिहार रवाना हो गई है। इस गैंग के एक आरोपी की बिहार में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed