फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दहेज में कार मांगने पर घरातियों और बरातियों में मारपीट, दूल्हा हिरासत में

Fri, 13 May 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
सैदपुर (बदायूं)। कस्बे में बुधवार रात एक शादी के दौरान घरातियों और बरातियों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे की मां दहेज में कार मांग रही थी। इस पर पुलिस ने दूल्हे और उसके जीजा को हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन शाम तक दुल्हन विदा नहीं हुई। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात कस्बे के एक मोहल्ले में बरात आई थी। बताते हैं कि रात 12 बजे निकाह के बाद जब रिश्तेदार दावत खा रहे थे। इसी दौरान विवाद शुरू हुआ। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे की मां ने कहा कि उनके बेटों की शादी में कार मिली है। लड़की वालों को इस बेटे की शादी में भी कार देनी चाहिए। दुल्हन के परिवार वालों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कह दिया कि कार देने की उनकी हैसियत नहीं है। इस पर दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों ने कह दिया कि अगर कार नहीं मिली तो दुल्हन को घर से निकाल देंगे। इसी बात पर दुल्हन पक्ष भड़क गया और विवाद शुरू हो गया। दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने खूब मारपीट की। इसमें दुल्हन पक्ष के तीन लोगों के अलावा दूल्हा, उसके जीजा को चोटें आईं। विवाद के बाद पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके जीजा को थाने ले गई। दूसरे दिन शाम तक दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चलती रही लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

-
रात सैदपुर कस्बे में एक शादी के दौरान मारपीट हुई है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया है। अभी इसमें किसी ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, सीओ बिसौली
खेड़ा नवादा में बरातियों के साथ मारपीट, लूटपाट का आरोप
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार रात एक शादी के दौरान मारपीट हो गई। बरातियों ने मारपीट और जेवर लूटने का भी आरोप लगाया। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुद विवाह संपन्न कराया।

बताते हैं कि बुधवार रात शहर के एक युवक की बरात दूसरे मोहल्ले में गई थी। शादी के दौरान जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय बरातियों का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस पर कुछ लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। बरातियों ने उन पर जेवर लूटने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और अपनी निगरानी में शादी कराई। इसमें एक बराती घायल हुआ है। उसका मेडिकल करा दिया गया है लेकिन इसमें कार्रवाई से पुलिस इनकार कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed