फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

आशा वर्कर्स के खातों में पांच लाख भेजने के मामले में छह लोगों के बयान दर्ज

Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। दो साल पुराने आशा वर्कर्स के खातों में पांच लाख रुपये अतिरिक्त भेजने और फिर बाद में कई आशा वर्कर्स से यह रुपये वापस लेने के मामले में एमओआईसी बिल्सी डॉ. गौरव, बीपीएम बिसौली कौशल शर्मा समेत छह लोगों के बयान दर्ज हो गए हैं। डीसीपीएम अरविंद राणा को अभी बयान दर्ज कराने को नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले आशा वर्कर्स के खातों में बिना किसी काम के ऑनलाइन पांच लाख रुपये की राशि भेज दी गई थी। वित्तीय गड़बड़ी सामने आई तो काफी संख्या में आशा वर्कर्स से यह रुपये वापस ले लिए गए। सबसे ज्यादा गड़बड़ी बिल्सी सीएचसी के अधीन आई थी। कई आशा वर्कर्स ने रुपये ऑनलाइन ही वापस करने की बात कही तो इनके खातों पर रोक लगा दी गई। आशा वर्कर्स ने इसकी शिकायत तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। बाद में मामला एडी हेल्थ तक पहुंच गया। एमओआईसी डॉ. गौरव और बीपीएम कौशल शर्मा ने डीसीपीएम अरविंद राणा पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पिछले दिनों इस मामले में फिर से शिकायत के बाद नए सिरे से जांच शुरू की गई। प्रकरण में डॉ. गौरव, कौशल शर्मा समेत छह लोगों के बयान दर्ज हो गए हैं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि पुराने प्रकरण में शासन स्तर से जांच चल रही है। डीसीपीएम अरविंद राणा का कहना है कि उनको बयान दर्ज करने के लिए अभी नहीं बुलाया गया है। अगर उनको बुलाया जाता है तो वह भी अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed