फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, बराती घायल

Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर में सोमवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक बराती घायल हो गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक फायरिंग करने वाला भाग गया। किसी ने भी उसे पहचानने से इनकार किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात करीब 11 बजे का है। बताते हैं कि उस दौरान गांव पैगा भीकमपुर निवासी सूरजपाल यादव की बेटी सुमन की इस्लामनगर क्षेत्र के गांव बालपुर से बरात आई थी। बरात चढ़ने के दौरान सूरजपाल यादव और उनके परिवार वाले खेत लगन की रस्म निभा रहे थे। उस दौरान मौके पर तमाम बराती और घराती मौजूद थे। जैसे ही पंडित ने मंत्रोच्चरण किया कि किसी ने फायरिंग कर दी। गोली पास में खड़े बराती 27 वर्षीय वीरसिंह पुत्र मोर सिंह यादव के हाथ में लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देखकर फायरिंग करने वाला मौके से भाग गया।
विज्ञापन

तमाम लोग इधर-उधर भगाने लगे। कुछ लोग तुरंत वीरसिंह को कस्बे के निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तमाम लोगों से गोली चलाने वाले के बारे में जानकारी लेनी चाही लेकिन किसी ने उसका नाम नहीं बताया। उन्होंने तो फायरिंग करने वाले को पहचानने से ही इनकार कर दिया। किसी ने तहरीर भी नहीं दी। एसआई शैलेंद्र सिंह ने अपनी ओर से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed