{"_id":"627a63ef608af86fa2770f12","slug":"crime-badaun-news-bly4843064168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में साले-बहनोई समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में साले-बहनोई समेत चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान, उसावां, उसहैत इलाके में हुए सड़क हादसों में साले-बहनोई समेत चार लोगों की मौत हो गई। साले-बहनोई रात दावत खाकर शाहजहांपुर से लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य बाइक पर दो लोग थे। उनको भी काफी चोटें आई हैं। दोनों बाइक के सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दूसरा हादसा सहसवान के सिलहरी गांव के नजदीक हुआ। एक शादी कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग गाड़ी में जनरेटर चढ़ा रहे थे, तभी पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें 24 वर्षीय शाहिद की जान चली गई। इसमें भी दो लोग घायल हुए हैं। इसी क्रम में उसहैत में हुए हादसे में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।
-
हादसा-1
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव दियोरई निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र पाल सिंह सोमवार रात बाइक से वजीरगंज के गांव निजामपुर निवासी अपने बहनोई 35 वर्षीय देवेंद्र सिंह के साथ शाहजहांपुर से दावत खाकर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर राजेश और श्रीपाल सवार थे। बाइक म्याऊं-डहरपुर रोड पर उसावां थाना क्षेत्र में सांड़ी गांव के नजदीक पहुंची थी, तभी किसी वाहन ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें साले देवेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई देवेंद्र सिंह, राजेश और श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां बहनोई देवेंद्र सिंह को भी मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को उसावां पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए। उन्हें टक्कर मारने वाली गाड़ी बोलेरो बताई जा रही है। अभी उसका पता नहीं चला है।
-
हादसा-2
दहगवां। नगर पंचायत दहगवां निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद शाहिद पुत्र निसार मजदूरी करता था। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार रात वह एक बरात में काम करने सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी गया था। देर रात बरात चढ़ने के बाद शाहिद, 27 वर्षीय गब्बड़ पुत्र सुलेमान अलीगढ़ निवासी दानिश पुत्र अकरम एक गाड़ी में जनरेटर चढ़ा रहे थे। यह गाड़ी बदायूं दिल्ली हाईवे किनारे खड़ी थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने तीनों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें शाहिद की वहीं मौत हो गई जबकि गब्बड़ और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। हादसे को देखकर तमाम लोग आ गए और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शाहिद के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
-
हादसा-3
उसहैत। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी निवासी ओमवीर पुत्र नरेश पाल मंगलवार देर शाम बाइक से उसहैत से कादरचौक लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के नजदीक एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान ओमवीर हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। संवाद