{"_id":"627a55df8db7c715ff1a7136","slug":"crime-badaun-news-bly4842961157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत फैलाने को फायरिंग, किशोर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत फैलाने को फायरिंग, किशोर जख्मी
विज्ञापन
सोनियाखेड़ा गांव के नजदीक मामले की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती/रुदायन (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र में रुदायन-सरैरा रोड पर मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग करके दहशत फैला दी। दोनों बदमाश अंगोछे से चेहरा ढके हुए थे। बाइक की रफ्तार भी तेज थी। फायरिंग में एक किशोर घायल हो गया, जबकि एक किसान बाल-बाल बच गया।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोनियाखेड़ा के ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश रुदायन कस्बे की ओर से लोगों पर फायरिंग करते हुए यहां पहुंचे। बताते हैं कि उन्होंने रुदायन कस्बे से निकलकर तीन-चार फायर किए। उन्होंने अंगोछे से अपना चेहरा ढका हुआ था। हेलमेट भी नहीं पहने थे लेकिन रफ्तार और लहराकर चल रही बाइक को देखकर ग्रामीणों का अनुमान है बदमाश संभवत: नशे में थे।
गांव सोनियाखेड़ा निवासी किसान इंद्रपाल सड़क किनारे खेत में सिंचाई कर रहा था। बदमाशों ने एक गोली उनके ऊपर चलाई लेकिन वह कान के नजदीक से होकर निकल गई। वह बाल-बाल बच गए। आधा किलोमीटर दूर गांव के ही रमेश का चौदह वर्षीय बेटा राहुल अपनी साइकिल लेकर खेत से लौट रहा था। बदमाशों ने उसको भी गोली मारी, जो उसके हाथ में जा लगी। इससे राहुल साइकिल समेत सड़क पर जा गिरा। यह देखकर कुछ लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों ने पीछा करने की कोशिश भी की लेकिन बदमाशों ने उनके ऊपर ही तमंचा तान दिया। बाद में बदमाश बाइक करनपुर गांव की ओर दौड़ा ले गए। पुलिस शाम तक बदमाशों को तलाश करती रही। रुदायन में पुलिस ने कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि बदमाश कौन थे, कहां के रहने वाले थे। किशोर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
-
फायरिंग में एक किशोर को गोली लगी है। अभी कोई दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। बाइक सवारों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी होने पर सख्त कार्रवाई होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी