{"_id":"62702c5f987e8148db49f0b7","slug":"crime-badaun-news-bly483530557","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस देखती रही तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस देखती रही तमाशा
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
बगरैन मे पाइप के किराये को लेकर झगड़ा करते दो पक्ष, मौके पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बगरैन। खेत में पानी भरने वाले पाइप के किराये के कारण दो पक्षों में मुख्य चौराहे पर जमकर हाथापाई हुई। चौराहे पर हुई मारपीट से यहां भीड़ एकत्र हो गई। खास बात ये है कि पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन वे तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
कस्बा निवासी बुंदन खां खेत में पानी वाले पाइप को किराये पर देता है। कस्बे का ही एहसान उससे कुछ दिन पहले पाइप किराये पर ले गया था। काम खत्म होने के बाद एहसान पाइप वापस करने आया तो बुंदन ने उससे किराया मांगा, इस पर एहसान ने पैसे घर से लाकर देने को कहा। आरोप है कि बुंदन उससे उसी समय पैसे देने पर अड़ गया और गालीगलौज करने लगा। झगड़ा होता देख बुंदन के परिवार वाले आ गए और एहसान से हाथापाई कर दी। जानकारी पाकर एहसान का भाई कैसर खां भी वहां आ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वहीं पर बने पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में डंडे तक चले। बाद में जैसे तैसे मामला शांत हुआ तो एहसान पक्ष ने चौकी में तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इधर, बुंदन घटना के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।