फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नर्तकियों के नाच पर विवाद, बरातियों व ग्रामीणों में मारपीट

Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज कोतवाली में जमीन पर बैठे बराती। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतापुर में रविवार रात एक शादी समारोह में नर्तकियों के नाच पर बरातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, इसमें दूल्हे के पिता समेत चार बराती घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है लेकिन अभी इसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

रविवार रात अमृतापुर गांव के एक घर में बरात आई थी। अलापुर क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी शीशपाल बरात लेकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात आने पर घरवालों ने जोरदार स्वागत किया। रात करीब 11 बजे जयमाला कार्यक्रम हुआ। सभी बराती खाना खाकर जनवासे में पहुंच गए। यहां नर्तकियों के नाच का आयोजन था। जिसे देखने के लिए गांव के तमाम लोग आए थे। बताते हैं कि रात करीब दो बजे एक ग्रामीण ने अपनी पसंद के गाने पर नर्तकी को नाच करने को कहा। बरातियों ने इसका विरोध किया। इस पर ग्रामीण ने एक बराती के साथ अभद्रता कर दी। इसी बात पर गालीगलौज हो गई। फिर दोनों पक्ष भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ग्रामीणों की संख्या ज्यादा थी। उन्होंने चार-पांच बरातियों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई लगाई। इसमें दूल्हे के पिता नरोत्तम, पुष्पेंद्र, छोटेलाल, भीष्मपाल आदि घायल हो गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस बरातियों को अपने साथ कोतवाली ले गई। बाद में दूसरा पक्ष भी कोतवाली आ गया। सोमवार दोपहर तक दोनों पक्ष कोतवाली में बैठे रहे लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

-
बरात में मारपीट के मामले की जानकारी है पर नर्तकियों के नाच के दौरान झगड़ा होने की जानकारी नहीं है। तहरीर व स्थलीय जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed