फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

विवाहिता की मौत के बाद आठ पर हत्या की रिपोर्ट

Tue, 03 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। क्षेत्र के गांव नगला वसेला में रविवार शाम 19 वर्षीय विवाहिता उपासना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले में जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी मोरपाल के मुताबिक उन्होंने 20 जून 2021 को अपनी 19 वर्षीय नातिन उपासना की शादी नगला वसेला के आंचल से की थी। उन्होंने नातिन की शादी में काफी दहेज दिया लेकिन उपासना के ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप लगाया कि आंचल व्यापार के लिए पांच लाख रुपये और बाइक मांग रहा था। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उपासना का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इधर, मोरपाल ने सोने की चार चूड़ियां बनवाकर शनिवार को अपना नाती मंगेश को उपासना की ससुराल भेजा। मंगेश ससुराल में ही रुक गया। आरोप है कि बावजूद इसके रविवार शाम अन्य दहेज का सामान न लाने पर ससुराल वालों ने उपासना की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

मंगेश की सूचना पर परिवार वाले नगला वसेला पहुंच गए। उन्होंने पति आंचल सागर, सास गुड्डी, ससुर चंद्रपाल, जेठ प्रदीप, ननद संगीता, रानी और देवर अरजीत, अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण फंदे पर लटकना बताया गया है। शव को मायके वाले ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed