{"_id":"626ed767dcc1d870f27ff6bb","slug":"crime-badaun-news-bly4834147176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से घर लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से घर लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव बैन में परिवार में कहासुनी के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर जान देदी। रविवार को परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी युवक अपने परिवार के साथ लंबे समय से पंजाब में मेहनत-मजदूरी करके परिवार का जीवनयापन कर रहा था। पिछले दिनों बरेली में उसकी रिश्तेदारी में एक समारोह था। वह उसमें शामिल होने के बाद अपने गांव को आ गया। बताया जाता है कि शनिवार की शाम परिवार में उसकी किसी से कुछ कहासुनी हो गई थी, इसके बाद वह गांव के प्राथमिक स्कूल के पीछे अपने पुराने मकान में चला गया और वहां गले में रस्सी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवारवाले भी उसके पीछे पहुंच गए और उसे तत्काल फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।