{"_id":"626d907ce729761f1073f84a","slug":"crime-badaun-news-bly4833104190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमपाल हत्याकांड : अमरोहा पुलिस को बदायूं के पार्क में मिली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेमपाल हत्याकांड : अमरोहा पुलिस को बदायूं के पार्क में मिली कार
विज्ञापन
आवास विकास के पार्क में बरामद कार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जरीफनगर निवासी ड्राइवर नेमपाल की नोएडा में हत्या कर अमरोहा जिले में शव फेंक दिया गया था। शव को जिस कार से लाया गया वह शहर के एक पार्क में मिली। देर रात अमरोहा पुलिस की टीम ने कार बरामद कर ली।
करीब दस दिन पहले अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दढियाल के मदन पाल के खेत में किसी व्यक्ति के शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर गांव के लोग भी इकट्ठा हुए। आदमपुर थाना पुलिस ने मृतक के ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त बदायूं के जरीफनगर के रहने वाले नेमपाल सिंह के रूप में की। नेमपाल की गला रेतकर हत्या की गई थी। नेमपाल नोएडा में ही रहता था और वहां पर कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।
आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर संदीप बालियान मामले की विवेचना कर रहे हैं। शनिवार देर रात उन्होंने बदायूं की आवास विकास कॉलोनी के ग्रीन पार्क से एक स्विफ्ट कार बरामद की तो तिरपाल से ढकी थी। उन्होंने बताया कि नोएडा में नेमपाल की हत्या कर इसी कार से शव अमरोहा लाकर डाला गया और फिर कार यहां पार्क कर दी गई। उन्हें शक है कि आवास विकास कॉलोनी के कुछ लड़के इसमें शामिल हैं। एक दो आरोपी नेमपाल के साथ ड्राइविंग करते थे। इनमें एक आरोपी की ससुराल इसी पार्क के पास है। वह दिन में उघैती व जरीफनगर क्षेत्र में भी पड़ताल करने गए थे, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।