फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

डैम का पोस्टर दिखाकर किसानों से ठगी करते थे बदायूं के बंटी बबली

Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मछली पालन के नाम पर बदायूं के बंटी बबली अब तक दर्जनों किसानों को चूना लगा चुके हैं। वह डैम का पोस्टर दिखाकर मछली पालन करना बताते थे। तमाम सुविधाएं देने का लालच देते थे। किसानों को ये भी बताते थे कि उन्हें 11 माह तक रुपया वापस मिलेगा। बाद में वह खुद अपने तालाब से कमाएंगे।
विज्ञापन

औरेया जिले के कृष्णकांत ने एक दिन पहले ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर नई बस्ती निवासी उपदेश कुमार यादव और उसकी पत्नी कल्पना यादव समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उपदेश कुमार के खिलाफ ये पहला मामला दर्ज नहीं हुआ है। इससे पहले भी उन्नाव के किसानों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उनको भी इसी तरह चूना लगाया गया था। उपदेश कुमार यहां भी कंपनी का एमडी बनकर पहुंचा था। उसने किसानों को मछली पालन करने का प्रलोभन दिया था। उनसे वादा किया था कि उन्हें 11 माह तक जमा किया गया पैदा वापस मिलता रहेगा। उनके तालाब के लिए मछली का बीज, पानी, लाइट, दवा और चौकीदार की व्यवस्था उसकी कंपनी करेगी। उन्हें किसी बात की परेशानी नहीं होगी। उनसे लाखों रुपये जमा कराए गए और वहां से भाग आया। इस तरह उपदेश यादव और उसकी पत्नी ने मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में तमाम किसानों से ठगी की लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed